Trending

The 5 AM Club By Robin Sharma Book Summary In Hindi

The 5 AM Club By Robin Sharma Book Summary In Hindi

The 5 AM Club By Robin Sharma Book Summary In Hindi
The 5 AM Club By Robin Sharma Book Summary In Hindi

        💕Hello Friends,आपका स्वागत है www.learningforlife.cc में। Alarm के बजने पर आप सुबह जागते है, फिर snooze button दबा देते है और फिर कुछ देर के लिए सो जाते है। जब दुबारा alarm बजता है तब लड़खड़ाते हुए उठते है और जल्दी-जल्दी ready होते है काम पर जाने के लिए। क्या यह जाना पहचाना लग रहा है? एक average व्यक्ति यह करता है; उठो और दिन को खुद के ऊपर हावी हो जाने दो। लेकिन क्या आप average बनना चाहते हैं?

        यदि आप top 5% की तरह बनना चाहते हैं, तो आपको 95% की तरह act करना बंद करना होगा। अपने दिन की शुरुआत purpose और energy के साथ करने का एक तरीका है, एक pattern जो आपको और अधिक हासिल करने और आपके mental और physical health को बढ़ाने में मदद करेगा। यह सब सुबह 5 बजे उठने के साथ शुरू होता है।

        ज्यादातर लोगों के लिए, सुबह 5 बजे उठना कहीं न कहीं अटपटा होगा। लेकिन अगर आप महान बनना चाहते हैं, तो यहीं से शुरुआत करें।

        5 AM Club Book के author Robin Sharma एक leadership guru है, जो दूसरों को ज्यादा productive बनने में मदद करना पसंद करते है। 5 बजे उठने के फायदों को समझाने के लिए इस book में Author एक कहानी का use करते है जिसमे एक billionaire mentor, एक struggling artist और एक entrepreneur को success के लिए सुबह जल्दी उठना क्यों जरुरी है यह बता रहा है। billionaire mentor की कुछ बाते इस पोस्ट में दी जा रही है।

Lesson 1: If you want to be successful, give your brain an advantage by waking up at 5 a.m. (अगर आप successful होना चाहते हैं तो सुबह 5 बजे उठकर अपने दिमाग को एक फायदा दें।)

        Billionaire ने artist और entrepreneur से कहा कि उसके पास उनकी सफलता की कुंजी है और इसे जानने के लिए मुझे कल सुबह 5 बजे मिलो। जब वे दोनों अगली सुबह उससे मिलने आते हैं, उसका पहला सबक यह है कि सुबह 5 बजे उठने से आपके दिमाग को दिन भर सफल होने का फायदा मिलेगा।

        हमारे दिमाग की limited "bandwidth" होती है। जब हम अपना दिन social media, हमारे आसपास के लोगों के साथ बातचीत, television और इसी तरह की चीजों से भरते हैं, जिससे हम अपनी bandwidth को इस हद तक भर देते है कि दिन ढलने से पहले हम अपने दिमाग की सोचने, समझने और सीखने की capability बहुत कम या न के बरारबर कर लेते है। अगर आप सुबह 5 बजे उठते हैं, आप पाएंगे कि आप इन distractions के बिना एक चीज़ पर focus कर सकते हैं और बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं।

        सुबह-सुबह हमारे दिमाग की chemistry अलग होती है। दिमाग का प्रीफ्रंटल कॉर्टेक्स (prefrontal cortex), या आप का वह हिस्सा जो आपको चिंता का असास कराता है या चीजों का बार-बार विश्लेषण (analyze) करता है, सुबह के शांतिपूर्ण शुरुआती घंटों में अस्थायी (temporarily) रूप से बंद हो जाता है। यह भी देखा गया है की दिन के उजाले की शांति डोपामाइन और सेरोटोनिन (dopamine and serotonin) को बढ़ाने में मदद करती है, जो आपको ऊर्जावान (energized) और शांति महसूस करने में मदद करते है। अपना दिन शुरू करने का इससे बढ़िया तरीका नहीं हो सकता है!

Lesson 2: Find balance in all four “interior empires” to find self-mastery. (Self-mastery प्राप्त करने के लिए सभी चार "interior empires" में balance खोजें।)

        सफलता के बारे में एक और महत्वपूर्ण सबक यह है: केवल mindset पर focus न करें। सोचते समय आशावादी विचार आपकी मदद करेंगे, जबकि balance खोजते समय तीन दूसरे “interior empires” की जरूरत होती है।

        आपके Mindset के आगे, आपके पास आपका Healthset, Heartset, और Soulset भी है।

        Healthset का मतलब हमारी physical health से है। Life में आगे बढ़ने के best तरीकों में से एक है लंबे समय तक जीना। यदि आप अपने empire के in charge बनना चाहते हैं, ऐसा करने के लिए आपको लंबे समय तक जीने की जरूरत है! exercise करने के लिए committed होने से आपको life से बहुत कुछ पाने में मदद मिलेगी। यह आपको लंबे समय तक जीने में भी help करेगा। यह आपको energetic, कुछ stress कम करने और happy रहने में help करेगा।

        Heartset का मतलब हमारी भावनात्मक भलाई से है। एक healthy भावनात्मक जीवन के लिए, हमें खुद को व्यक्त करने और healthy भावनात्मक जुड़ाव रखने की जरूरत है। यह हमारी success के लिए जरुरी है।

        आखऱि में, Soulset हमारी spirituality है। आप जो कुछ भी मानते हैं, सुबह के समय अपनी spirituality और खुद से जुड़ने के लिए समय निकालें। उन सभी चीजों को याद रखें जो आपको बनाती हैं कि आप कौन हैं, और आप जो कर रहे हैं वह क्यों कर रहे हैं। बहुत बार हम life की superficiality में फंस जाते हैं और अपने आप से गहराई से जुड़ना भूल जाते हैं।

        ☝ इन सभी को उस शांतिपूर्ण समय में लागू करें जो हम सुबह 5 बजे बनाते हैं, और आप एक balanced, successful life की ओर आगे बड़ेगे।

Lesson 3: Use the 20/20/20 formula to set your day up for success. (अपने दिन को सफलता के लिए set करने के लिए 20/20/20 formula का use करें।)

        अब तक आप सोच रहे होंगे कि अगर सुबह 5 बजे उठना इतना जरुरी है, जब मैं इतनी जल्दी उठ जाऊं तो मुझे क्या करना चाहिए? जल्दी जगना पूरी तरह से possible है लकिन extra time को news देखने या social media scroll करेने में waste न करे।

        Billionaire ने एक perfect plan बनाया जिसे 20/20/20 rule कहा गया, जो कहता है कि आपको तीन बहुत जरुरी activities को 20/20/20 minutes देना चाहिए।

        उस पहले घंटे के पहले 20 minutes में exercise शामिल होना चाहिए। जो शरीर को जगाने में मदद करें, और शरीर से पसीना आने दें। पसीना आने से stress और डर के लिए जिम्मेदार हार्मोन कोर्टिसोल (cortisol) कम हो जाता है। पसीना दिमाग को ठीक करने वाले neurotropic factor BDNF को भी release करता है, जो नए neural pathways को बनाने की speed बड़ा देता है और दिमाग की cells को repair करता है। यदि आप तेजी से सोचना चाहते हैं, तो सुनिश्चित करें कि आपको पसीना आना चाहिए!

        अगले 20 minutes में reflection और meditation शामिल होना चाहिए। इतनी सुबह आपको जो शांति मिलेगी, वह आपके सोच से कहीं ज्यादा inspiration का रास्ता बनाएगी। इन inspirations को अपनी पत्रिका में लिखने के लिए time निकालें। आप दिन में क्या चाहते हैं, उस पर focus करने के लिए time निकालें इससे पहले की आप distract हो जाये। और meditation को न भूलें, जो cortisol को कम करने के लिए सायक है जो आपके stress को कम करेगा।

        आखऱि में, अगले 20 minutes सीखने के लिए दे। फालतू के entertainment में time waste करने के बजाय पढ़ने और सीखने में time विताये। दुनिया के सफल लोगों से सीखें। सभी ultra-rich में जो common है वह है कि उन्हें सीखने से प्यार है।

5 AM is the time of least distraction, highest human gory, and greatest peace.
-Robin Sharma

👆 यह Summary है "The 5 AM Club" By Robin Sharma Book की, यदि Detail में पढ़ना चाहते है तो इस Book को यहां से खरीद सकते है 👇

Post a Comment

Previous Post Next Post