Trending

किसान, मंजुला और खुशी | Hindi Inspirational Story

किसान, मंजुला और खुशी | Hindi Inspirational Story

किसान, मंजुला और खुशी | Hindi Inspirational Story
किसान, मंजुला और खुशी | Hindi Inspirational Story


एक शादीशुदा जोड़े की कहानी, जिसे खुश रहने का राज एक गरीब दंपति के करीब जाने के बाद पता चला।


         Hello Friends,आपका स्वागत है learningforlife.cc में। किसान और मंजुला की नई-नई शादी हुई थी। दोनों बहुत खुश थे। किसान को पता चला कि शहर में एक जाने-माने ज्योतिष आए हुए हैं। दोनों अगले दिन उनके पास पहुंच गए। किसान ने ज्योतिषी से कहा, स्वामी जी, हमारे पास किसी चीज की कमी नहीं।

         हमारी सोच भी काफी मिलती है। हमारे बीच कभी कोई परेशानी न आए, इसका उपाय बताइए। ज्योतिष बोले, आप बस कोई एक ऐसा जोड़ा ढूंढ लीजिए, जो हमेशा खुश रहता हो। उसके घर से उसका एक कपड़ा लाकर अपने घर में रख लीजिए। आपके घर में कभी कोई अशांति नहीं होगी। किसान और मंजुला हमेशा खुश रहने वाले जोड़े की तलाश में लग गए।

        उन्हें पता चला कि राजपाल का परिवार बहुत खुश रहता है। उनके घर पहुंचकर उन्होंने देखा कि राजपाल के पास तो अपनी पत्नी के लिए समय ही नहीं है। जो आपस में बात भी न करें, वे कैसे खुश रह सकते हैं, यह सोचकर वे वहां से लौट गए। एक रिश्तेदार ने उन्हें दूसरे शहर में एक सुखी पति के बारे में बताया।

       वहां पहुंचकर उन्होंने पाया कि वे खुश तो हैं, पर यह उनकी पहली शादी नहीं किसान और मंजुला घर लौट आए। कई शहरों की दौड़ और कई लोगों से मुलाकात के बाद भी उन्हें ऐसा कोई दंपति नहीं मिला, जो हमेशा खुश रहता है। फिर उन्हें राजस्थान के एक सुखी परिवार का पता चला।

        उन्होंने देखा कि वे बहुत गरीब हैं। उनके पास खाना नहीं, पहनने को कपड़े नहीं, घर की टपकती छत ठीक करवाने को पैसे नहीं। उनके साथ दो दिन बिताने पर उन्होंने पाया कि सचमुच वे बहुत खुश हैं। किसान ने उनसे पूछा, गरीबी में भी आप इतना खुश कैसे रहते हैं? वे बोले, हम एक दूसरे के लिए हैं, और एक दूसरे के साथ वह सब कुछ हासिल कर सकते हैं, जो हम चाहते हैं।

जिस खुशी को हम बाहर तलाश करते हैं,वह और कहीं नहीं, अपने अंदर होती है

Post a Comment

Previous Post Next Post