Trending

बोले हुए शब्द वापस नही आते | Hindi Motivational Story

बोले हुए शब्द वापस नही आते | Hindi Motivational Story 

बोले हुए शब्द वापस नही आते | Hindi Motivational Story
बोले हुए शब्द वापस नही आते | Hindi Motivational Story 

             💕Hello Friends,आपका स्वागत है learningforlife.cc में। एक बार एक किसान ने अपने पडोसी को भला बुरा कह दिया, पर जब बाद में उसे अपनी गलती का एहसास हुआ तो वह एक संत के पास गया। उसने संत से अपने शब्द वापस लेने का उपाय पूछा। संत ने किसान से कहा, "तुम खूब सारे पंख इकठ्ठा कर लो, और उन्हें शहर के बीचो-बीच जाकर रख दो"

            किसान ने ऐसा ही किया और फिर संत के पास पहुंच गया। तब संत ने कहा, "अब जाओ और उन पंखों को इकठ्ठा कर के वापस ले आओ" किसान वापस गया पर तब तक सारे पंख हवा से इधर-उधर उड़ चुके थे और किसान खाली हाथ संत के पास पंहुचा।

            तब संत ने उससे कहा की ठीक ऐसा ही  तुम्हारे द्वारा कहे गए शब्दों के साथ होता है,तुम आसानी से इन्हेंअपने मुख से निकाल तो सकते हो पर चाह कर भी वापस नही ले सकते।

👉इस कहानी से यह सीख मिलती है 👇

  • कुछ कड़वा बोलने से पहले ये याद रखें कि भला-बुरा कहने के बाद कुछ भी कर के अपने शब्द वापस नही लिए जा सकते। हाँ आप उस वयक्ति से जाकर क्षमा ज़रूर माँग सकते हैं और मांगना भी चाहिए, पर human nature कुछ ऐसा होता है की कुछ भी कर लीजिये इंसान कही ना कही  hurt हो ही जाता है। 
  • जब आप किसी को बुरा कहते हैं तो वह उसे कष्ट पहुंचाने के लिए होता है पर बाद में वो आप ही को अधिक कष्ट देता है।  खुद को कष्ट देने से क्या लाभ, इससे अच्छा तो है की चुप रहा जाए।  

Post a Comment

Previous Post Next Post