Trending

बहानों की अर्थी या सफलता का जनाजा चुनिए | Stop Giving Excuses! | No More Excuses!

बहानों की अर्थी या सफलता का जनाजा चुनिए | Stop Giving Excuses! | No More Excuses!

बहानों की अर्थी या सफलता का जनाजा चुनिए | Stop Giving Excuses! | No More Excuses!
बहानों की अर्थी या सफलता का जनाजा चुनिए | Stop Giving Excuses! | No More Excuses!

💕Hello Friends,आपका स्वागत है learningforlife.cc में। दोस्तों दुनिया में सबसे बड़ी बीमारी है बहानाइटिस या एक्सक्यूसाइटिस। इसी बीमारी के कारण बहुत से काबिल लोग अपनी योग्यताओं के साथ अन्याय कर रहे हैं। आप वाकई में सपनों को पाना चाहते हैं तो बहाने बनाना बंद कीजिए। आगे इस पोस्ट में उन लोगो के example है  "जिनके सामने आपसे भी ज्यादा विपरीत परिस्थितियाँ थी, उन्हें जीवन में कई बार धिक्कारा गया था, उनका तिरस्कार किया गया था, उन्हें कुचला गया था। उनकी भी हिम्मत कई बार टूटी थी लेकिन उन्होंने एक अच्छा कार्य किया कि "तमाम मुश्किलों के बाद भी वो डटे रहे, जुटे रहे, एक सुनहरी सुबह की उम्मीद में काम करते रहे"

बहाना (1) मुझे उचित शिक्षा लेने का अवसर नहीं मिला। 
उचित शिक्षा का अवसर फोर्ड मोटर्स के मालिक हेनरी फोर्ड को भी नहीं मिला।

कहानी (2) बचपन में ही मेरे पिता का देहांत हो गया था। 
प्रख्यात संगीतकार ए.आर. रहमान के पिता का भी देहांत बचपन में हो गया था।

बहाना (3) मैं अत्यंत गरीब घर में पैदा हुआ था। 
पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम भी गरीब घर में पैदा हुए थे।

बहाना (4) बचपन से ही मैं लगातार अस्वस्थ रहता था। 
ऑस्कर विजेता अभिनेत्री मरली मेटलिन भी बचपन से बहरी और अस्वस्थ थी।

बहाना (5) मैंने साइकिल पर घूमकर आधी जिंदगी गुजारी। 
निरमा के करसन भाई पटेल ने भी साइकिल पर निरमा बेचकर आधी जिंदगी गुजारी।

बहाना (6) एक दुर्घटना में अपाहिज होने के बाद मेरी हिम्मत चली गई। 
प्रख्यात नृत्यांगना सुधा चन्द्रन के पैर नकली है।

बहाना (7) मुझे बचपन से मंद बुद्धि कहा जाता था। 
थॉमस एल्वा एडिसन को भी बचपन से मंद बुद्धि कहा जाता था।

बहाना (8) मैं इतनी बार हार चुका हूँ कि अब हिम्मत नहीं बची। 
अब्राहम लिंकन पंद्रह बार चुनाव हारने के बाद राष्ट्रपति बने।

बहाना (9) मुझे ठीक से इंग्लिश नहीं आती। 
राजनीतिज्ञ लालू यादव को भी ठीक से इंग्लिश नहीं आती।

बहाना (10) मुझे बचपन से परिवार की जिम्मेदारी उठानी पड़ी।
लता मंगेशकर को भी बचपन से परिवार की जिम्मेदारी उठानी पड़ी।

बहाना (11) मेरी लंबाई बहुत कम है। 
सचिन तेंदुलकर की भी लंबाई कम है।

बहाना (12) मैं इंजीनियर बनना चाहता था, व्यापारी बन गया। 
डेल कार्नेगी फुटबॉल खिलाड़ी बनना चाहते थे, प्रख्यात लेखक बन गए।

बहाना (13) मैं अत्यधिक मोटा हूँ, इस वजह से मुझे शर्म आती है। 
प्रख्यात गायक अदनान सामी भी बहुत मोटे है।

बहाना (14) मैं एक छोटी सी नौकरी करता हूँ, इससे क्या हो पाएगा। 
धीरू भाई अंबानी भी छोटी सी नौकरी करते थे।

बहाना (15) मेरी कंपनी एक बार दिवालिया हो चुकी है, अब मुझ पर कौन भरोसा करेगा।
दुनिया की सबसे बड़ी शीतल पेय निर्माता पेप्सीकोला भी दो बार पहले दिवालिया हो चुकी है।

बहाना (16) मेरा दो बार नर्वस ब्रेकडाऊन हो चुका है, अब क्या कर पाऊँगा। 
डिज्नीलैंड बनाने के पहले वाल्ट डिज्नी का तीन बार नर्वस ब्रेकडाऊन हुआ था।

बहाना (17) मेरी उम्र बहुत ज्यादा हो चुकी है। 
विश्व प्रसिद्ध केंटुकी फ्राइड चिकन के मालिक ने 60 साल की उम्र में पहला रेस्तर" खोला था।

बहाना (18) मेरी उम्र बहुत कम है। 
टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की उम्र भी बहुत कम है।

बहाना (19) मेरे पास एक बहुमूल्य आइडिया है लेकिन जहाँ भी जाता हूँ, कोई मेरे प्रस्ताव को स्वीकार नहीं करता।
जेरॉक्स फोटो कापी मशीन के आइडिये को भी ढेरों कंपनियों ने अस्वीकार किया था, परिणाम हमारे सामने है।

बहाना (20) मेरे पास काम शुरू करने के लिये भी धन नहीं है। 
इन्फोसिस के पूर्व चेयरमैन नारायणमूर्ति के पास भी काम शुरू करने के लिए धन नहीं था, उन्हें अपनी पत्नी के गहने बेचने पड़े।

बहाना (21) मुझे ढेर सारी बीमारियाँ है। 
वर्जिन एयरलाइंस के प्रमुख रिचर्ड ब्रैन्सन को भी आँखों की कमजोरी और डिसलेक्सिक जैसी ढेर सारी बीमारियाँ है। लेखक वेद प्रकाश मेहता की आँखें नहीं हैं, राष्ट्रपति रूजवेल्ट के दोनों पैर काम नहीं करते थे, स्वर्ण पदक विजेता विल्मा रूडोल्फ को पोलियो था।

जब भी कोई इंसान बहाना बनाता है तो उसे खुद पर शर्मिंदगी महसूस करनी चाहिए क्योंकि वो किसी और को नहीं बल्कि खुद को धोखा दे रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post